फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पटवारी का कारनामा पढ़ना नहीं चाहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी रोशन लाल को भू-अभिलेख के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अपने पद का दुरुपयोग करने पर सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कि कर्मचारी ने सरकारी सेवा के दौरान भूमि अभिलेख के जाली दस्तावेज तैयार किए थे, जिससे बैंकों के माध्यम से लगभग 52 लाख रुपये के ऋण गलत तरीके से वितरित किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोशन लाल पटवारी ने पटवार सर्कल काईस के कार्यकाल के दौरान फर्जी राजस्व रिकॉर्ड तैयार किया था, जिसकी रिपोर्ट मिलने के उपरांत उसके विरुद्ध विभागीय जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस जांच का जिम्मा उपमंडलाधिकारी कुल्लू को दिया गया था। जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच में सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज, चलेगा मुकदमा

इसके आधार पर उक्त पटवारी को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने को लेकर रोशन लाल के विरुद्ध पुलिस में एफ आईआर भी दर्ज कर उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।

उधर, पटवारी को बर्खास्त करने के बाद राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। गौर हो कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ऊना और मंडी में इस तरह के मामले सामने आए थे जहां आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त कर ‌दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें