एक युवती ने पटियाला के नाभा निवासी युवक पर फेसबुक व व्हाट्सअप पर अश्लील संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के साथ-साथ लड़की की मौसी और मौसी की बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोठी गेट वासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के पटियाला के नाभा वासी सुमित चोपड़ा ने उसे फेसबुक व व्हाट्सअप पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान किया। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।