फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 25 Mar 2021 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में एक युवती ने व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किहार थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। किहार थाने में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो मार्च को उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसे चंबा ले गया। यहां 10 दिन तक वे निजी होटल में रहे। आरोप लगाया कि यहां व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी खुद को अविवाहित बताता रहा लेकिन, बाद में उसे पता चला कि उसकी दो शादियां पहले हो चुकी हैं। पहली पत्नी का स्वर्गवास हो चुका है और दूसरी पत्नी से उसे चार बच्चे हैं।

विज्ञापन


आरोपी का सच पता लगने के बाद उसने बुधवार को किहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई।  पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद बुधवार रात को ही एसएचओ की अगुवाई में आरोपी के घर दबिश दी लेकिन आरोपी वहां से गायब हो चुका था। अब पुलिस उसके अन्य ठिकानों का पता लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि किहार थाने में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें