फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी दबोचे, पिस्टल समेत तीन तमंचे बरामद

Thu, 25 Mar 2021 02:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार युवकों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। 21 मार्च की शाम करीब सात बजे ये युवक वैगनआर कार से यहां पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज कर तभी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात पुलिस ने माधवपुरम के पास से चार युवकों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर और तीन तमंचे बरामद किए। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उस दिन वे यहां गोलाकुआं पर कुछ खाने आए थे। लौटते वक्त मौज मस्ती में फायरिंग कर दी। आरोपियों के नाम शादाब मालिक, शोएब, जुनैद निवासी मोदीनगर जनपद गाजियाबाद व सलमान निवासी लिसाड़ीगेट बताए गए।

ये था मामला
माधवपुरम में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे कार में सवार युवकों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि पूर्व पार्षद तरुण गोयल गोली लगने से बच गई। कुछ लोगों ने घेराबंदी का प्रयास किया तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हवलदार की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में दो सप्ताह में यह दूसरी घटना है। चार मार्च को भी माधवपुरम सेक्टर एक में गोलीकांड हुआ था। इसमें एक छात्रा को गोली लग गई थी। वहां के लोग अभी घटना को भुला भी नहीं पाए थे कि रविवार शाम फिर कुछ कार सवार हमलावरों ने सेक्टर-2 में फायरिंग करके दहशत फैला दी। सड़कों पर खासी रौनक थी। वैगनआर कार में कुछ युवक थे। उन्होंने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग दुकानों से बाहर आ गए। कई दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने उनकी घेराबंदी करने का प्रयास किया। पहले तो आरोपी डराने का प्रयास करते रहे, लेकिन जैसे ही भीड़ उनकी ओर दौड़ी तो खत्ता रोड पर कार छोड़कर गलियों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में ले लिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें