आरोपी रवि ने युवती को झांसे में लेते हुए उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों के बाद आरोपी रवि ने उससे कहा कि वह शादी के संबंध में अपने घर पर बात करेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले रविवार को आरोपी ने उससे कहा कि उसने अपने परिवार से बात कर ली है और इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती को बद्दी आकर बात करने के लिए कहा।
युवती ने बताया कि शुक्रवार को रवि उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक होटल में लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना करते हुए कहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे।
शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पिंजौर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी से संबंधित थाने में भेज दिया।