फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब देवर बना दरिंदा, भाभी की अस्मत लूटी

Sat, 27 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला रोहड़ू की शेखल पंचायत में एक युवक ने अपनी भाभी के साथ जबरन दुराचार कर देवर-भाभी के रिश्ते को कलंकित किया है।
विज्ञापन


महिला ने शुक्रवार देर शाम पुलिस थाने पहुंचकर अपने देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखल पंचायत निवासी एक विवाहित ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 24 दिसंबर को वह गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाने रोहड़ू आई थी।

रोहड़ू से शाम को बस से वापस घर गई। शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद वह धारा से पैदल अपने गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसका देवर मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

दुराचार के बाद जान से मारने की दी धमकी

इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब महिला का पति घर आया, तो उसने आप बीती अपने पति व सास को सुनाई।

शुक्रवार देर शाम महिला व उसके पति ने रोहड़ू पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल भी करवा दिया गया है।

पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि महिला ने अपने देवर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें