फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती खेत में ले जाकर नाबालिग से दुराचार

Thu, 16 Jul 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग युवती से को एक युवक जबरदस्ती पकड़कर खेत में ले गया और फिर उसके साथ दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के गोपालपुर विकास खंड का है।
विज्ञापन


यहां की रिस्सा पंचायत के गांव में एक नाबालिग युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा 12 जुलाई को गांव के पास पुलिया के ऊपर अकेली खड़ी थी।

तभी उसी गांव का आरोपी युवक उसे बाजू से पकड़कर खेतों की ओर ले गया। जहां उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार कर डाला और किसी को भी इस घटना के बारे में न बताने की धमकी देकर चला गया। दो दिनों तक सहमी रही लड़की से मां ने चुप रहने का कारण पूछा।
विज्ञापन


मां के जोर डालने पर पीड़ित लड़की ने आपबीती बताई। मां ने लड़की को साथ लेकर सरकाघाट थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 दुराचार और बाल यौन अपराध एक्ट 2012 की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें