फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले कर रहे थे शादी की शॉपिंग, युवती प्रेमी संग फरार

Thu, 16 Jul 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक के एकता कॉलोनी निवासी एक युवती अपनी शादी से चार दिन पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जाते-जाते युवती अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई है। परिजनों ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि 19 तारीख को मेरी बेटी की शादी होनी थी। बुधवार शाम करीब 3 बजे मैं परिवार सहित शादी की शॉपिंग के लिए बाजार चला गया। वापस आए तो देखा बेटी घर पर नहीं थी। रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती शिवाजी कॉलोनी में घरेलू काम करती थी।

युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी कमला नगर के एक युवक के साथ चली गई है। युवती घर से करीब 70 हजार रुपये की नकदी, गहने और कपड़े ले गई है। मजदूरी क रके परिवार का गुजारा करने वाले पिता का कहना है कि शादी के लिए किसी से उधार लेकर घर में रुपये रखे थे।
विज्ञापन


बेटी पर शादी को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। युवती के जीजा का कहना है एक दिन पहले ही कमला नगर के युवक का फोन आया था। वह लड़की की आवाज में बात कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को युवक के बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें