फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद! मासूमों के साथ करता रहा रेप

Fri, 21 Mar 2014 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते कंडाघाट के पास एक युवक ने हैवानियत की सारें हदें पार कर दी। आरोपी पिछले कई दिन से अपने पड़ोस में रहने वाले दो मासूम भाई बहन के साथ बलात्कार करता रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित मासूम बच्चे की उम्र सात साल है जबकि उसकी छोटी बहन महज छह साल की है। इनके पिता यहां बाजार में रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार मूल का रहने वाला सूचनानंद भी इनके पड़ोस में ही रहता है।

यह पिछले कई महीनों से दोनों मासूमों पर बुरी नजर रख रहा था। आरोपी दोनों को नशीला पदार्थ खिला देता और फिर उन्हें खेत में ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता।
विज्ञापन


यौन शोषण का यह सिलसिला पिछले कई दिन से चल रहा था। इसकी हरकतों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने इसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

बाद में कंडाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर लिया है। फिलहाल केस की जांच की जा रही है। दोनों मासूमों को मेडिकल जांच के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें