फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुराचार

Fri, 26 Dec 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के एक गांव में 12 साल की नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दुराचार का आरोपी नाबालिग का पड़ोसी बताया जा रहा है। पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दी। परिजनों ने शिकायत में बताया कि वारदात वाली रात उनकी बेटी सोई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने कमरे में प्रवेश किया और बेटी से जबरदस्ती की। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे के अंदर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा दिया है जहां रेप की पुष्टि हुई है। डीएसपी बीर बहादुर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें