फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद! पांच साल की मासूम के साथ बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला चंबा के तीसा उपमंडल के तांदवी गांव में एक युवक ने पांच साल की मासूम का बलात्कार कर डाला। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है।
विज्ञापन


चंबा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस बच्ची के माता पिता देर रात साथ लगते एक गांव में शादी समारोह में गए हुए थे।

घर से जाने से पहले इन्होंने इस बच्ची और इसके अन्य चार भाई बहन को सुला दिया। इसके बाद दोनों शादी में चले गए।
विज्ञापन

देर रात पड़ोस के युवक ने किया बलात्कार

देर रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक यहां पहुंच गया। इसने मासूम बच्ची के भाई बहन को डरा धमकाकर कमरे से बाहर भगा दिया। बाद में उसने मासूम बच्‍ची के साथ बलात्कार कर डाला।

इस घटना से सहमे बच्चों ने चीखना चिल्‍लाना शुरू कर दिया। बाद में इनके माता पिता घर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

बेटी की हालत देखने के बाद पिता ने तुरंत स्‍थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें