फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: दुष्कर्म मामले का आरोपी अस्पताल से फरार, मेडिकल करवाने लाई थी पुलिस

Thu, 02 Dec 2021 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

युवक के खिलाफ 28 नवंबर को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को पूरी रात तलाशती रही। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार युवक बरठीं अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया सहित सभी थानों में भेज दी है।

विज्ञापन

युवक के खिलाफ 28 नवंबर को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को पूरी रात तलाशती रही। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

आरोपी की पहचान मनोहर लाल (29) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि आरोपी रात के समय अस्पताल से भाग गया। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ेगी। सभी थानों में जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें