फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारी के घर पर छापा, नकली पिस्टल समेत 5.53 लाख रुपये बरामद

Thu, 05 Sep 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
डियारा सेक्टर में एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले में पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद शहर के डियारा सेक्टर में एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। पुलिस को घर से 5.53 लाख नकदी, एक नकली पिस्टल और प्रयोग किए गए फॉयल पेपर मिले हैं। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी की डियारा सेक्टर निवासी गौरव चिट्टे सहित अन्य प्रकार के नशों का कारोबार करता है। जिसके बाद से पुलिस लगातार गौरव पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस को सूचना मिली गुरुवार को उक्त व्यक्ति के पास नशे की खेप पहुंची है। जिसके बाद गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। हालांकि पुलिस को मौके पर से कोई नशे की सामग्री नहीं मिली लेकिन घर से 5.53 लाख रुपये नकदी, एक नकली पिस्टल और नशे के लिए प्रयोग किए गए खाली फॉयल पेपर के रेपर मौके पर से मिले।

पुलिस ने सारी सामग्री को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में गौरव पुलिस को यह नहीं बता पाया कि इतना पैसा घर पर कहां से आया। जिसके बाद पुलिस ने पैसे को भी कब्जे में लेकर इस संबंध इनकम टैक्स विभाग से सूचना दे दी है। पिस्टल नकली है या असली, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि गौरव के खिलाफ पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर वीरवार को उसके घर पर छापा मारा गया। जहां से भारी मात्रा में नकदी, एक पिस्टल और नशे के लिए प्रयोग किए फॉयल पेपर मौके से मिले हैं। इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दे दी गई है। मौके पर मिला सामान जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें