फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर तत्तापानी स्कूल में पीईटी ने पीटा छात्र, मामला दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 08:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,करसोग (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के दिन एक पीईटी शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रार्थना सभा में सीधा खड़ा न होने पर पीईटी शिक्षक ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। छात्र का मेडिकल भी करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस को दी शिकायत में अभिभावकों ने कहा है कि शिक्षक दिवस के दिन तत्तापानी स्कूल में सुबह उनका बेटा प्रार्थना सभा के लिए खड़ा था। वहां तैनात पीईटी ने उनके बेटे को सीधा खड़ा रहने को कहा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद फिर शिक्षक आया और उसने सीधा खड़े होने की नसीहत देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके बेटे को चोटें आई हैं। बात छात्र के माता पिता तक पहुंच गई। अभिभावकों ने पुलिस थाना में शिक्षक पर मारपीट के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।

डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्र का सुन्नी अस्पताल में मेडिकल करवाया है। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें