फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक की हत्या, पत्नी गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Mon, 13 Aug 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ के खरूणी में नकाबपोशों ने रात को घर में घुसकर निजी स्कूल के संचालक भगत राम सैणी की बेरहमी से हत्या कर दी। नींद में स्कूल संचालक के सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए, जिससे सिर का एक हिस्सा अलग हो गया।

विज्ञापन


नकाबपोश भगतराम की हत्या करने के इरादे से ही आए थे। उन्होंने भगत राम के बेटे को कमरे में बंद कर दिया और पत्नी नवजोत सैणी को भी जिंदा छोड़ दिया। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर छानबीन में जुट गई है।

वारदात को अंजाम देने के लिए नकाबपोश गैस कटर से घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। रविवार रात करीब पौने तीन बजे घर के अंदर घुसने के बाद नकाबपोशों ने पहले संचालक के बेटे गौरव के हाथ-पैर बांध दिए और उसे कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप 

इसके बाद नकाबपोश उस कमरे में पहुंचे, जहां संचालक और उसकी पत्नी सोए थे। भगत राम के सिर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए गए। बीच बचाव में संचालक की पत्नी को भी चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई भर्ती किया गया है।

वह अभी बयान देने की हालत में नहीं। घटना की सूचना पुलिस को सुबह 6:30 बजे लगी। हमलावरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

स्कूल संचालक भगत राम सैणी का आवास परिसर में ही है। पत्नी नवजोत और पुत्र गौरव के साथ रहते थे। हाल ही में स्कूल का बिजली और पानी कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए थे।

इसके बाद शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे। पुलिस पूछताछ के दौरान छात्राओं ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया था। 
विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

भगतराम सैणी के पुत्र गौरव सैणी ने पिता की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। गौरव ने बताया कि वे रविवार रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। तड़के करीब तीन बजे चार-पांच लोग उसके कमरे में दाखिल हुए और उस पर पिस्टल तान दी।

इन लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और पूछने लगे कि कैश कहां रखा है। इन लोगों ने उसके माता-पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया और कमरे से सारा कीमती सामान लूटकर ले गए। बताया कि हमलावरों ने उनके पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें