फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर हत्याकांड: पहले गला रेता, फिर काट डाला सिर

Wed, 07 Sep 2016 12:36 PM IST
आशीष शर्मा/अमर उजाला, दलाश (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी कर्मचंद की हत्या कब, कहां, कैसे और किसने की, यह पहेली बनी हुई है। हत्या के बाद से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हत्यारे कौन हैं यह तो बाद में ही पता चलेगा। पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल कर्मचंद के कातिलों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि इस निर्मम हत्या के लिए अभी तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हत्या गला रेतकर की गई और इसके बाद सिर काटा गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। डीएसपी ने कहा कि आनी पुलिस क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है।

शीघ्र ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा। कर्मचंद के बेटे आदित्य ने अमर उजाला को बताया कि उनके पिता के सहयोगी शिक्षक ने उनको बताया कि कर्मचंद को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने घर यह बोलकर बुलाया था कि  उसके घर में मेहमान आए हैं। सहयोगी शिक्षक ने व्यक्ति का नाम भी बताया है। यह शख्स पिछले कई दिनों से गायब है और इस कारण से शक बढ़ रहा है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन भी खंगाल रही पुलिस

बेटे के अनुसार पिता के फोन से अगले दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी कि कर्मचंद के दांत में दर्द हो रहा है और आप शीघ्र टिकरी में घर आ जाओ। इसके बाद कोई फोन नहीं आया। यह फोन किसने किया? कुछ नहीं पता। कर्मचंद टिकरी में अकेला रहता था और पत्नी बच्चों के साथ आनी में रह रही थी।

हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशनें भी खंगाल रही हैं। अंतिम बार लोकेशन जंगल के नजदीक की है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, किंतु कुछ हाथ नहीं लगा। प्राथमिक शिक्षक संघ आनी ने जेबीटी कर्मचंद के हत्या मामले में गहरा शोक व्यक्त किया है।

यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रतन चंद, महासचिव नंद लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर, मुख्य सलाहकार नानक चंद, महालेखाकार सतीश वर्मा, पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र शर्मा आदि ने पुलिस विभाग व आनी प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र पकड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें