फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास अस्पताल के चेयरमैन और डॉक्टरों पर एफआईआर

Mon, 08 Jun 2020 02:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला के चांदपुर स्थित व्यास अस्पताल के चेयरमैन सहित दो डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक मासूम की मौत हो गई थी। करीब पांच महीने की जांच के बाद आखिर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित ने दिसंबर 2019 में शिकायत पत्र दिया था। शिकायतकर्ता मुनेश राज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते 14 दिसंबर 2019 को चांदपुर स्थित व्यास अस्पताल लेकर आया।

 जहां रात करीब एक बजे पहुंचे। जिसके बाद उसकी पत्नी को भर्ती कर दिया गया। बाद में उसका बेटा हुआ। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि बेटा म्यूकेनियम एस्प्रेशन से पीड़ित था। जिसे आईसीयू में रखा गया। तीन दिन बाद बच्चे को दूध पिलाने को कहा गया। लेकिन इस दौरान बच्चे के दाएं बाजू में मूवमेंट नहीं थी। 
विज्ञापन



जिसके बाद बच्चे को भोटा स्थित अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां मासूम ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें