फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का नाम लेकर फेसबुक पर डाल दी पोस्ट, पूर्व विधायक पर एफआईआर

Fri, 27 Jul 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता एवं सदर के पूर्व विधायक एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक महिला ने सदर के पूर्व विधायक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत है कि पूर्व विधायक ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर उसका नाम लेकर लिखा, महिला ने वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर को जूते मारे, आखिर क्यों ? इस पोस्ट से उनका अपमान हुआ है। यह पोस्ट झूठी और आपत्तिजनक है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर की एक महिला की ओर से थाना में दी शिकायत में कहा गया है कि सदर के पूर्व विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी में एक झूठी और आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। इसमें महिला का नाम लेकर कहा गया है कि महिला ने सदर के वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर को जूते मारे, आखिर क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं पूर्व विधायक

महिला के मुताबिक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। महिला ने कहा है कि पूर्व विधायक की इस हरकत से समाज में भी उसका अपमान हुआ है। ऐसे में पूर्व विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

शिकायत के आधार पर सदर थाना में पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट 67 और भादंसं की धारा 500 के तहत संज्ञान लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। 

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पूर्व में भी सुर्खियों में रह चुके हैं। चाहे सत्ता में रहते हुए बागीबनौला मामला और या फिर डियारा कांड हो या फिर वन अधिकारी का मामला है। इन सभी मामलों में कांग्रेस नेता को जोड़ कर देखा जाता रहा है। डियारा कांड में तो पुलिस को मजबूरी में लाठियां तक भांजनी पड़ी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें