फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल को नहीं मिला न्याय, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के थाना कालाअंब में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने रविवार को कालाअंब स्थित कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


एसपी बलबीर ठाकुर ने बताया कि जंगलाभूड़ निवासी महिला कांस्टेबल कालाअंब थाने में कार्यरत थी। बालासुंदरी मंदिर के समीप उसने किराये पर कमरा लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

महिला सेल में की थी शिकायत, तंग आकर उठाया ऐसा कदम

जानकारी मिली है कि कांस्टेबल का पति एवं ससुराल पक्ष वाले उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी शिकायत लेकर महिला कांस्टेबल ने महिला सेल में शिकायत भी की थी। माना जा रहा है मानसिक तनाव में आकर ही महिला ने इस तरह का कदम उठाया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पति को जल्द ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस को मौके वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें