फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, अकाली नेताओं समेत दर्जनों पर मुकदमा

Sun, 17 May 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़-स्वारघाट एनएच-21ए पर झिड़ीवाला के पास चक्का जाम कर यातायात बाधित करने और आम लोगों को परेशानी पहुंचाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नालागढ़ के भाजपा विधायक केएल ठाकुर और अकाली दल के प्रदेश महासचिव दलजीत सिंह भिडंर समेत दर्जनों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भादंस की धारा 341 व 143 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय नेताओं जगदीश चंद, जय प्रकाश, टेकचंद, गुरदयाल, तारा सिंह, राम प्यारा, सरवन सिंह समेत दर्जनों लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है।
विज्ञापन




मार्ग की खस्ताहालत और मरम्मत कार्य धीमी गति से चलने और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विधायक व ग्रामीण करीब 28 घंटे तक झिड़ीवाला में सड़क के बीचों बीच बैठे रहे।

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय मार्ग पर झिड़ीवाला गांव में चक्का जाम किया जो शनिवार दोपहर पौने एक बजे तक जारी रहा। राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगने से स्वारघाट व नालागढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को 20 किमी अतिरिक्त सफर कर वाया दभोटा से सवारघाट व नालागढ़ के लिए जाना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

विधायक सहित अकाली नेताओं के खिलाफ मुकद्दमा

एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीना ने भी जाम खुलवाने के लिए लोगों से अपील की, लेकिन लोगों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। शनिवार सुबह कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक व उनके समर्थक नहीं माने और सड़क पर जमे रहे।

बाद में विभाग ने काम शुरू किया दिया और अधीक्षण अभियंता के 31 जून तक काम पूरा करने के आश्वासन के बाद विधायक अपने दल और ग्रामीणों के साथ सड़क से उठे।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने विधायक व उनके साथियों के खिलाफ मार्ग बाधित करने और आम लोगों को परेशानी में डालने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एमएलए केएल ठाकुर ने बताया कि एसडीएम, एसपी व एनएच के अधीक्षण अभियंता ने उन्हें लिखित रूप में मार्ग को 31 जून से पहले पक्का करने का आश्वासन दिया है।

उसके बाद उन्होंने जाम खोला है। विधायक ने कहा कि वे आम लोगों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं अगर पुलिस मामला दर्ज करती है तो वह जनता का साथ देने से पीछे नहीं हटेंगे। अगर 31 जून को काम पूरा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें