शिमला के साथ लगते ठियोग में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड के चार आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार मत्याना पंचायत के गांव राव जुब्बड़ में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की 18 से 21 साल के बीच बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी चरस लेने के लिए उस गांव में पहुंचे थे, किसी बात को लेकर उनकी बुजुर्ग दंपति के साथ बहस हो गई और तैश में आकर इनमें से एक आरोपी ने तेज धार हथियार से अभिराम पर हमला कर दिया जब बीच बचाव के लिए उनकी पत्नी अबलू भी आई।
इस पर आरोपी ने उन्हें भी मार डाला उसके बाद आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी संख्या में पांच बताए जा रहे हैं, इन में से एक आरोपी की तलाश अभी पुलिस कर रही है।
एसपी शिमला आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और वारदात के समय भी मौके पर गए थे। कत्ल हुए दंपति में अभिराम 71 और उनकी धर्मपत्नी अबलू 70 शामिल हैं। सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली की राव जुब्बड़ गांव में घर के बाहर खून के धब्बे हैं। मौके पर गई पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर देखा तो अंदर दोनों बुजुर्गों के शव पड़े थे।