फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू पीकर कर्मी टुन, बाहर बिजली बिल वालों की भीड़

Sat, 28 Jun 2014 05:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,साेलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर बिजली बोर्ड के दफ्तर में रात्रि ड्यूटी के दौरान खूब दारू गटक ली और अंदर से कुंडी लगाकर जनाब सो गए। सुबह आंखें नहीं खुली और कार्यालय खुलने का समय हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार बिजली बिल की आखिरी तिथि होने के कारण लोग और स्टाफ एकत्र हो गए। वहीं मौके पर अधीक्षण अभियंता धीरज मित्तल भी पहुंचे। इसकी सूचना बिजली हेड ऑफिस भेज दी है।

सुबह 10.30 तक दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश हुई। तो अनहोनी का अंदेशा देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय का दरवाजा जबरन खोला और अंदर जाकर रात्रि ड्यूटी पर सोए कर्मचारी को जगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने कर्मचारी का मेडिकल करवाकर रपट डाली है। वहीं मामला बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, एसएचओ सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि कर्मचारी का मेडिकल करवाया गया है। आगामी कार्रवाई विभाग करेगा। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि इस मामले की सूचना आला अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें