फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार में बिका पटवारी, रंगे हाथ पकड़ा गया

Fri, 11 Sep 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने धर्मशाला के साथ लगती मंत पंचायत के पटवारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो उत्तर क्षेत्र की विशेष टीम ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बुना था।
विज्ञापन


विजिलेंस के एसपी विमल गुप्ता ने बताया कि दाड़नू के रहने वाले अशोक कुमार ने पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंत पटवार सर्कल में कार्यरत पटवारी साहब सिंह भूमि की निशानदेही के लिए उनसे रिश्वत मांग कर रहा है।

साथ ही उनके बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवा रहा है। लिखित शिकायत के आधार पर विजिलेंस की विशेष टीम का गठन इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और प्रेम के नेतृत्व में किया गया था। टीम ने पटवारी साहब सिंह को शिकायतकर्ता अशोक कुमार से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 और पीसी एक्ट 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पटवारी साहब सिंह को शनिवार को धर्मशाला की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें