कोतवाली के नजदीक मियागंज में चोरों ने गुरुवार की रात को एक कंफेक्शनरी के गोदाम का ताला तोड़कर एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
अजीत पालीवाल का बस्ती में कन्फेक्शनरी का गोदाम है। चोरों ने गोदाम के मुख्य दरबाजे का तोला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। चोर गोदाम से दो बोरी पान मसाले, चार बोरा बीड़ी, एक कार्टून सिगरेट, साइकिल, सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब अजीत गोदाम से सामान निकालने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखकर वे चकित रह गए। गोदाम खोलकर देखा तो उसमें से सामान गायब था। चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गोदाम स्वामी ने वारदात की तहरीर पुलिस को दे दी है।