फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे कानूनगो और पटवारी

Sat, 28 Apr 2018 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना/दुलैहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की निशानदेही करने की एवज में रिश्वत की मांग राजस्व अधिकारियों को महंगी पड़ी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ऊना की टीम ने शुक्रवार को टाहलीवाल सर्कल के कानूनगो जोगिंदर पाल और बाथड़ी पटवार वृत्त के पटवारी संजीव कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन


विजिलेंस के पास बाथड़ी निवासी व्यक्ति सुभाष चंद्र ने शिकायत की थी कि उसने वर्ष 2014 में जमीन की निशानदेही के लिए आवेदन किया था लेकिन कई चक्कर लगाने के बाद भी उसकी निशानदेही नहीं की गई।

तीन दिन पहले बाथड़ी के पटवारी संजीव कुमार ने कहा कि यदि वह उसे और कानूनगो के लिए 4-4 हजार रुपये का इंतजाम कर दे तो इसी शुक्रवार को उसकी निशानदेही कर देंगे। पीड़ित ने दोनों की थाना विजिलेंस में शिकायत की।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी सागर चंद्र, इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया, इंस्पेक्टर धनराज सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर ठाकुर राम, एचएचसी संदीप और नरेश की टीम ने आरोपियों की धर पकड़ को जाल बिछाया।

टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद इन दोनों को निशानदेही करने की एवज में 8000 लेने के बाद रंगे हाथों पकड़ लिया। डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार पटवारी और कानूनगो पर भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा 13(2) के अधीन मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें