फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीचर ने अपने 16 साल के स्टूडेंट का किया यौन उत्पीड़न, दी ये सफाई

Sat, 28 Apr 2018 12:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल इस विश्वास पर भेजते हैं कि वो टीचर की देख-रेख जीवन जाने का तरीका सीखेगा। साथ ही उन हाथों में सुरक्षित भी रहेगा, लेकिन अगर टीचर ही बच्चे का शोषण करे, तो ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां महिला टीचर ने अपने 16 साल के छात्र का यौन शोषण किया है। 

विज्ञापन


मामला दो साल पुराना है और उस वक्त टीचर 28 साल की थी। फिलहाल इंग्लैंड के एक कोर्ट ब्रिस्टल क्राउन में मामले की सुनवाई चल रही है और टीचर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

महिला टीचर का नाम एमएस विलसन है और जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान वह ब्रिस्टल सेंकेड्री स्कूल में फिजिक्स पढ़ाया करती थी। हालांकि, बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसका नाम और पता सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान, एमएस विल्सन से पूछा गया कि क्या वह अपनी ओर से याचिका दर्ज करना चाहती हैं भले ही उसे कानूनी सहायता यानि सरकारी वकील नहीं मिला है। विल्सन ने कहा: "मुझे पता है कि मैं क्या चाहता हूं कि मैं दोषी नहीं हूं।" जज जेम्स ने विलिसन से पूछा कि क्या हम मामले को आगे बढ़ाते हुए जूरी को केस सौंप दे तो टीचर ने इसका जवाब हां दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीचर को बेल दे दी गई है लेकिन आगे की सुनवाई की तारीख 1 अक्तूबर, 2018 रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें