फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान का पति निकला चरस तस्करी का मुख्य सरगना, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 23 Jun 2020 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले दिनों 42 किलो चरस की खेप मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पत्नी पंचायत की प्रधान है। आरोपी ने चरस के साथ पकड़े गए शख्स को 42 किलो चरस सप्लाई की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल ने दूसरे आरोपी लीलाधर को 42 किलो चरस सप्लाई की थी।

विज्ञापन


आरोपी ने 10 जून को बोलेरो गाड़ी में चरस की खेप लाई और लीलाधर के साथ मिलकर इसे पिकअप में छुपा दिया था। 11 जून को सप्लायर लीलाधर को पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद से मुख्य सरगना सरगना अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने 42 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस पकड़े जाने के बाद बाद से अंडरग्राउंड हो गया था और जंगलों में जाकर छिप गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें