कानपुर में नसीराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीरतन कॉलोनी में मंगलवार दोपहर आपसी विवाद में साले को गोली मारने के बाद बहनोई ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बहनोई की मौके पर मौत हो गई। वहीं साले की हालत गंभीर बताई जा रही है।