फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा पाक जिंदाबाद फिर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में एक छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर मचा बवाल अभी थमा नहीं कि हिमाचल के ऊना जिले में सोशल मीडिया पर ऐसा ही विवादित नारा पोस्ट कर दिया है। एक छात्र संगठन से जुड़े युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया। एबीवीपी कार्यकर्ता का आरोप है कि जब युवक से इस बारे पूछा तो उसने गाली-गलौज की।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में एबीवीपी के कार्यकर्ता नवनीत कौशल ने फेसबुक स्टेटस के रिकॉर्ड के साथ इस बारे ऑनलाइन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एबीवीपी के पूर्व प्रचारक रजत ठाकुर ने भी ऊना थाने में इस बारे शिकायत दी है। एसएचओ ऊना शेर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उधर, फेसबुक में लिखी बातें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। उक्त युवक के विचारों की भर्त्सना भी हो रही है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विवि में छात्र संगठन का कार्यकर्ता था युवक

एबीवीपी कार्यकर्ता नवनीत कौशल ने बताया कि नारे पोस्ट करने वाला उक्त युवक पहले एचपीयू में एक छात्र संगठन का कार्यकर्ता था और अब ऊना में उस संगठन का काम देख रहा है। पोस्ट शनिवार का है। रविवार सुबह उसने अपने फेसबुक स्टेटस से नारा हटा दिया है।

मांगी माफी, कहा- हिंदुस्तान की जय- विवादित नारा पोस्ट करने वाले युवक ने रविवार को फेसबुक पर ही माफी मांग ली है। उसने लिखा ‘माफीनामा लिख रहा हूं अपनी पोस्ट के लिए जो पर्सनल अटैक किए और किसी को गाली दी और पड़ोसी देशों का जिंदाबाद लिखा उसके लिए मैं माफी चाहता हूं।

कहो हिंदुस्तान की जय’। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की शिकायत आई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जरूरी हुआ तो दोनों पक्षों को बुलाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें