फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलोग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2014 12:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को आठ किलोग्राम चरस की खेप के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह तड़के लगभग दो बजे गश्त पर तैनात पुलिस ने मोटर साइकिल सवार से यह चरस बरामद की।
विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान बाबू राम पुत्र सुंदर राम निवासी जनैड़ (सिकरोहा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। चरस तस्करी की इस साल की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। इससे पहले वर्ष 2012-13 की अवधी के दौरान बिलासपुर पुलिस ने लगभग 14 किलोग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह तड़के लगभग दो पुलिस की टीम एसएचओ बरमाणा अशोक चौहान की अगुवाई में आशा मजारी इलाके में गश्त पर तैनात थी। नैरी की तरफ से एक व्यक्ति अपने एचपी-24ए-8422 नंबर के बाइक पर बिलासपुर की ओर आ रहा था।

पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाए बाइक मोड़ कर वापस जाने लगा। कुछ दूरी बार कच्चे रास्ते पर बाइक सवार सड़क से नीचे लुढ़क गया। पीछा कर रही पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने बाइक में रखे पीले रंग के बोरू के बारे में बताया कि वह राशन लेकर जा रहा है। शक होने पर पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें काले रंग की किसी वस्तु के पैकेट पडे़ थे।

जांच परख के बाद वह चरस पाई गई। तोलने पर बोरू समेत उसकी कुल भार 8 किलो 266 ग्राम है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह चरस अलग-अलग पैकेट में भर रख थी।

चार पैकेट में गोलाकार की चरस थी, जबकि 11 पैकेट में चपाती के आकार की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भूपेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें