शिमला के साथ लगते रोहड़ू के कनेवरा गांव में एक युवक ने डंडे से पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है। । युवक ने हत्या उस व्यक्ति के घर में घुस कर की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच के लिए पुलिस मौके पर रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढे़ चार बजे कनेवरा गांव के युवक सन्नी उर्फ संगीत कश्यप ने उसी गांव के सरजन दास उम्र 70 साल की उसके घर में घुस की डंडे से पीट कर हत्या की है।
हत्या का पता चलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना रोहडू में दी। रोहडू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का शव बरामद कर लिया है। युवक को गिरफ्तार कर देर शाम तक पुलिस हत्या के कारण की जांच कर रही है।