फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयां लेकर लौट रहा था बुजुर्ग दंपति, बस ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले में पथ परिवहन निगम की एक बस ने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपति को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लंज क्षेत्र के साथ लगते पीरविंदली के पास शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे एचआरटीसी की कम किराये की जेएनएनयूआरएम की बस और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति मुल्तान सिंह (70) और रुको देवी (65) निवासी भटहेड (लाहलपुर) स्कूटी पर सवार था। शुक्रवार को हुए हादसे में बस चालक स्कूटी को करीब 10 मीटर घसीटते हुए ले गया था। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

आंखें चेक करवाकर वापस लौट रहे थे

मुल्तान सिंह के भाई होशियार सिंह ने बताया कि उनके भाई अपनी पत्नी की आंखों का चेकअप करवाने नगरोटा सूरियां गए हुए थे। वहां से आंखें चेक करवाने के बाद वह वापस लाहलपुर आ रहे थे। वापस आते समय यहां पर यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके भाई के चार बेटे हैं। वे सभी बाहरी क्षेत्रों में नौकरी करते हैं।

हादसा इतना दर्दनाक था कि राहगीरों की आंखें भी छलक रही थीं। थाना हरिपुर के एएसआई सुरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें