कई पुलिस टीमें पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक उसी रात एक तीर्थ स्थल से लौटा था।
हमलावरों का इरादा सिर्फ उसे ही जान से मारना था। हत्यारोपी नकाबपोश हमलावरों के घर में रखी नकदी और ज्वेलरी कमरे से बरामद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर को आधार बनाकर हत्या के इस मामले को ट्रैक करने का दावा किया है।
उधर, इस हत्याकांड में सोशल नेटवर्किंग साइट पर खेड़ा में जिम चलाने वाले लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मामला शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हत्याकांड के बाद की सीसीटीवी फुटेज में भी नकाबपोश हत्यारों से एक व्यक्ति बातचीत करते दिख रहा है।
पुलिस काल डिटेल को आधार बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है। बद्दी की पुलिस अधीक्षक रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि एक आरोपी को हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जल्द अन्य हत्यारोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिशें दे रही हैं। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा होगा। मामले का खुलासा सभी आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद किया जाएगा।