फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर तैश में आकर सहकर्मी को घोंपा चाकू, मौत

Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार के एक ढाबा में एक युवक ने अपने ही सह कर्मचारी की पीठ में छूरा घोंप कर हत्या कर दी। दिवाली से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक शिलाई क्षेत्र के शिल्हा गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जबकि आरोपी चंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौहराधार में चल रहे ढाबा में शिलाई के शिल्हा गांव का 22 वर्षीय विजय सिंह और राजगढ़ का चंद्रकुमार (24) एक साथ काम करते हैं। रात को ढाबा बंद करने के बाद दोनों शराब पीने बैठ गए। पुलिस के अनुसार इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आकर चंद्रकुमार ने किचन में रखे चाकू से विजय कुमार की पीठ पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। 

शोर शराबा और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ ही अपना व्यवसाय करने वाले विक्रम चौहान वहां पहुंच गए। विजय कुमार बुरी तरह से खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। घायलावस्था में उसे राजगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन खून अधिक बहने के कारण उसे नहीं बचाया जा सकता। विजय ने 108 एंबुलेंस में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वारदात लगभग 10 बजे रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी। आरोपी को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी सौम्या साम्बशिवन और डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने स्वयं ढाबा का दौरा किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। ढाबा में सब्जी काटने के लिए रखे गए तमाम चाकू, खून से लथपथ मृतक के कपड़े आदि को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर के अनुसार पता चला है कि दोनों शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और यह वारदात हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या की कोई और वजह तो नहीं थी, इस बारे भी जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें