फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ बैठकर पी शराब फिर दोस्त को घोंप दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
सैरसपाटे के बाद लेनदेन को लेकर मणिकर्ण के कसोल में चलती टैक्सी में पालमपुर के अजय पठानिया (38) की उसी के दोस्त सुभाष उर्फ बंटू ने हत्या कर दी। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। वारदात शनिवार देर रात करीब सवा बारह बजे टैक्सी नंबर एचपी-01 डी-1674 में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


वारदात के वक्त टैक्सी में ड्राइवर रमेश चंद और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। चाकू घोंपकर फरार हुए सुभाष को पकड़ने के लिए रविवार को कुल्लू पुलिस ने चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन वह हाथ नहीं लगा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी चालक रमेश चंद के बयान पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

लेनदेन को लेकर हुई बहस

रमेश चंद ने पुलिस को बताया है कि वह पालमपुर के बंदला का रहने वाला है। अजय एलआईसी बिल्डिंग पालमपुर में रहते थे जबकि सुभाष पालमपुर से सटे घुग्गर का रहने वाला है। रमेश के अनुसार 28 अगस्त को वे चंडीगढ़ गए थे। इसी रात वे मनाली पहुंचे। यहां एक होटल में ठहरे। 29 अगस्त दोपहर को मणिकर्ण घूमने निकले।

यहां जंगल में साथ बैठकर शराब पी। ठहरने के लिए मणिकर्ण के पास कसोल में होटल में कमरे बुक कराए थे। होटल पहुंचने पर अजय और सुभाष में लेनदेन को लेकर बहस शुरू हो गई। शोरशराबा बढ़ा तो होटल वालों ने वहां से निकाल दिया। सभी टैक्सी में बैठे और वहां से निकल गए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाया लेकिन हो चुकी थी मौत

टैक्सी कसोल से अभी एक किलोमीटर आगे ही पहुंची थी कि सुभाष ने चलती गाड़ी में अजय को चाकू घोंप दिया। अजय और सुभाष टैक्सी की पिछली सीट पर बैठे थे। रमेश के अनुसार उसने टैक्सी रोक दी।

टैक्सी रुकते ही सुभाष फरार हो गया। अजय को जैसे-तैसे जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस ने जरी पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, रविवार सुबह कुल्लू पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें