बुधवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी का देनवाड़ी गांव के व्यक्ति पृथ्वी राज (39) ने अपहरण कर लिया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 364 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को पता चला कि आरोपी और उसके साथ एक नेपाली मूल की लड़की लौट आए हैं, लेकिन लापता युवती का सुराग नहीं लगा। सू
त्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक और एक अन्य युवती से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि युवती उनके साथ घूमने गई थी। उसकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने डर के मारे उसका शव नाले में फेंक दिया।
डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल का कहना है कि मृतका के सिर, पीठ और टांगों पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि युवती को ऊंचाई से नीचे फेंका गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
युवती की मौत के तार नशा तस्करों से जुड़ रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के अपहरण के आरोपी का नाम नशा तस्करी से भी जोड़कर देखा जाता रहा है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में युवती की मौत नशे की ओवरडोज से हुई बताई है।
पुलिस को बताया है कि वे शिमला सहित आसपास के इलाकों में घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने नशे का सेवन किया। नशे की ओवरडोज के कारण ही युवती की मौत हो गई, जिसके बाद शव नाले में फेंक दिया। हालांकि उसके बार-बार बयान बदलने से पुलिस अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही।
आरोपी के बयान में कितनी सच्चाई है, उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।