फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में मिला युवती का शव, जख्म बयां कर रहे कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में झलेड़ा के पास खेतों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके गले और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम झलेड़ा गांव के खेतों में स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फौरन इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल जायजा लिया और कई तथ्यों को जुटाने की कोशिश की है।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें