फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला हत्या का आरोपी

Fri, 16 Oct 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को गच्चा देकर हत्या के आरोप में कंडा जेल में बंद एक कैदी फरार हो गया। कैदी को पुलिस टीम ठियोग के कोर्ट में पेशकर वापस कंडा जेल ला रही थी। घणाहट्टी के पास देर शाम कुछ अंधेरा हो गया था। इसी दौरान कैदी पुलिस वालों को गच्चा देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण कैदी घणाहट्टी के पास से एकदम गायब हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत इसकी सूचना मुख्यालय को दी। इस पर पुलिस ने इस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था। रात सवा नौ बजे तक पुलिस कैदी की तलाश कर रही थी।

पुलिस की टीमों को चारों दिशाओं में लगाकर कैदी को तलाशा जा रहा था। लेकिन देररात तक कैदी का कहीं पता नहीं चला। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैदी कंडा जेल में हत्या के एक मामले में बंद है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ कैदी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले थे। इसमें कुछ को पुलिस ने दूसरे दिन तो कुछ उसी दौरान कुछ घंटों बाद पकड़ लिया था। इस मामले में भी पुलिस दावा कर रही है कि कैदी को जल्द पकड़ लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें