फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर से 15 करोड़ की हेरोइन और पाक करंसी जब्त

Fri, 16 Oct 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन और सौ रुपये पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। बीएसएफ ने बुधवार रात पाक की तरफ से तीन तस्करों की गतिविधियां देखने के बाद ही उस इलाके में सर्च अभियान चलाया था। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की जगदीश चौकी के पास पर घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 105 के जवान बीओपी जगदीश के पास लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।

रात के समय जवानों ने पाकिस्तान की तरफ तीन तस्करों की गतिविधियां देखी थी। सुबह होने पर उक्त स्थान पर सर्च अभियान चलाया गया तो वहां हेरोइन के तीन पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में एक किलो हेरोइन थी। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये की कीमत है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें