हिमाचल के कुल्लू में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। मणिकर्ण घाटी के एक स्कूल में हेडमास्टर ने दरिंदगी की इंतहा पार कर दी। सीएचटी पर नौ साल की छात्रा से ऑफिस में बुलाकर अश्लील छेड़ख़ानी करने का आरोप है।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मासूम के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वीरवार को स्कूल से घर आकर उनकी लाडली जोर-जोर से रोने लगी।
पूछने पर उसने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें की। इस घटना से मणिकर्ण घाटी में आक्रोश है। एसपी कुल्लू पदमचंद का कहना है कि पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।