फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया मोबाइल चोरी का आरोपी, ऐसे दबोचा

Wed, 20 Mar 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नालागढ़ अदालत में पेशी में लाया गया मोबाइल चोरी का आरोपी पुलिस कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर की उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपी गुरमुख सिंह पुत्र गुरचरण सिंह को बीते दिन बद्दी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मोबाइल चोरी के आरोपी में पकड़ा गया था। पुलिस बुधवार को आरोपी को रिमांड के लिए नालागढ़ अदालत में पेश करने के लिए लाई थी।

इसी बीच, मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। वह संत माधोदास कॉलोनी रोपड़, पंजाब का रहने वाला है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अदालत से यह आरोपी पुलिस को चकमा देने में कैसे कामयाब हो गया? हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को आरोपी को नालागढ़ अदालत में पेशी में लाया गया था। यहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना आग की तरह फैली और तुरंत पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और सीमाओं को सील कर दिया।

यह आरोपी नालागढ़ से पंजाब की ओर भाग रहा था और नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर ढेरोंवाल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। इसे अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें