फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का केस दर्ज होते ही अंडरग्राउंड हो गए नेताजी

Wed, 02 Apr 2014 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता व हमीरपुर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा अंडर ग्राउंड हो गए हैं। दुराचार का मुकदमा दर्ज होते ही पूर्व विधायक एकाएक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने भी इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को शिमला पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन नेताजी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके रिश्तेदारों के घर पर भी संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

तबादले का झांसा देकर दुराचार का लगा है आरोप

गौरतलब है कि पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर एक महिला ने दुराचार का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह केस शिमला के बालूगंज थाने में दर्ज है।

महिला का आरोप है कि नेता ने उसके पति का तबादला करवाने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया था।

पुलिस का यह भी आरोप है कि पहले भी वह आरोपी एमएलए के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास गई थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया।

फिलहाल अब यह देखना रोचक होगा कि आखिर कब तक भाजपा का यह नेता पुलिस की गिरफ्त से बच पाता है। पुलिस अधीक्षक अभिशेक दुल्लर का कहना है कि तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें