फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग से किया दुराचार, गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना के तहत नोगली क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजेश कुमार उर्फ काकू पुत्र रोशन लाल निवासी जिला बिलासपुर के  खिलाफ एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ पोकसो एक्ट सेक्शन 12 के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग का मेडिकल करवा लिया गया है। चालक को मंगलवार को ही पुलिस ने नोगली में गिरफ्तार किया। रामपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने की है।

नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
शिमला। शिमला में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित की उम्र करीब बारह साल है। यह नेपाली मूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है यह भी नेपाली मूल का है। इसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है और यह चार
विज्ञापन


बच्चों का बाप है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता था। शिकायत के आधार पर महिला थाना न्यू शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। इस बात की पुष्टि एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें