फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे चाचाओं ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Sun, 27 Apr 2014 11:00 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर की एक पंचायत में चाचाओं ने ही अपनी सगी भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। लड़की की उम्र महज सात साल है। दोनों आरोपी उसके रिश्ते में सगे चाचा हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ दुराचार का पता तब चला जब लड़की को स्कूल में चक्कर आया।

स्कूल की एक अध्यापिका ने जब लड़की से इस बारे पूछताछ की तो लड़की ने उसके साथ दो किशोरों द्वारा दुराचार होने की बात कही।

लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। इनकी उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस दोनों को बाल अपराध न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। एसएचओ बल्ह मदन धीमान ने बताया कि लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। दोषियों को जल्द जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें