अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से गांव डेरा निवासी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जीआरपी के मुताबिक रविवार सुबह बीटेक की पढ़ाई कर रहा फरीद अहमद (24) निवासी गांव डेरा का शव रेलवे लाइन पर राम मंदिर फाटक के पास से मिला।
पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि फरीद अहमद सुबह घर से बिल्कुल ठीक गया था, लेकिन पता नहीं उसकी मौत कैसे हो गई।
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।