फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर अकेली पाकर दरिंदे ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर नाबालिग छात्रा को अकेली पाकर दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बना डाला। शातिर पानी पीने के बहाने घर में घुसा। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता छात्रा लगभग 13 वर्ष की बताई जा रही हैं। जबकि दुराचार की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़िता के जीजा का चालक बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तेरह वर्षीय पीड़ित लड़की अपने घर पर अकेली थी। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके जीजा  की पिकअप चलाने वाला चालक पानी पीने के बहाने घर में घुस गया। जहां उसने लड़की के साथ दुराचार किया। 

एेसे सामने अाया पूरा मामला

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता लड़की ने सारी जानकारी अपनी भाभी को दी। जिसके बाद भाभी ने परिवार वालों को पीड़िता के साथ हुई वारदात की जानकारी व साझा की। 

पीड़िता के परिजनों ने पच्छाद थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी वीरू अहमद ने बताया कि 13 साल की पीड़िता नौंवी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे आज जेएमआईसी राजगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यहां महिला के साथ हुअा रेप

नाहन क्षेत्र की एक महिला के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसपी को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी आरोपी ने उससे एक जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं।

आरोपी ने उसे धमकी भी दी है कि वह उसे व उसके पति को जान से मार देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें