औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला में किराए के मकान में रह रहे एक 40 वर्षीय प्रवासी कामगार ने पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। यह प्रवासी यहां एक उद्योग में काम करता था और अपने भाई तथा जीजा से अलग रहकर किराये के मकान में रहता था।
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसे फंदे में झूलता हुआ उसके भाई ने देखा। के भाई ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान रामाभार निवासी औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई है। यह बरोटीवाला में दो सालों से किराये के मकान में रह रहा था। इसका जीजा और बड़ा भाई साथ वाले कमरे में रहते थे।
बताया जाता है कि मृतक काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।