महिला पर प्यार का भूत कुछ इतना चढ़ गया कि वह अपने बेटे और पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी के साथ एकाएक गायब हो गई। अब पति ने पुलिस में शिकायत दे दी है।
मामला हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी का है। बद्दी के लाज धर्मकांटा के समीप एचपी गैस एजेंसी में कार्य करने वाले इस व्यक्ति की पत्नी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उधर, पति ने उसके कमरे के साथ रहने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया है।
पीड़ित पति ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। महिला का 11 साल का बेटा भी है।
कंपनी पर काम करती थी महिला
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले अनुरंजन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 8 साल से बद्दी में किराये के कमरे में रह रहा है। वह लाज धर्मकांटा के समीप एचपी गैस एजेंसी में डिलवरी मैन का काम करता है।
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर एक 26 वर्षीय युवक शिवशेवर वेदी ऊर्फ लालू उसे बहला फुसला कर ले गया है। उसका 11 वर्षीय बेटा भी है, जो उसने अब गांव भेज दिया है। अनुरंजन ने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी यहां पर एक कंपनी में काम करती थी।
जिस दिन से उसकी पत्नी गायब है, उसी दिन से उसके पड़ोस में रहने वाले शिवेश्वर भी गायब है। उधर, एसपी जी शिवा कुमार ने पुलिस के पास शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।