हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना सदर में एक महिला पर 40 हजार रुपये नकदी, एटीएम और गहनों के साथ घर से भागने के आरोप लगे हैं। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
इस महिला के दो बच्चे हैं। छह साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। महिला बेटे को घर में छोड़ बेटी को साथ ले गई। महिला गत शुक्रवार को सुबह-सबेरे बेटी को लेकर घर से हमीरपुर बाजार गई।