फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां घर से फरार, पति पहुंचा थाने

Mon, 27 Apr 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह घाटी की विवाहिता अपने घर से भाग गई है। मामल हिमाचल के चंबा जिले का है। विवाहिता अपने पीछे अपने तीन बच्चों को छोड़ गई है। महिला इससे पहले भी एक बार घर से भाग चुकी है। जिसे पुलिस ने जम्मू के कठुआ क्षेत्र से बरामद किया था। लेकिन अभी दस दिन पहले यह फिर अपने पति के घर से गायब हो गई है।
विज्ञापन


इसके पति आशंका जताई है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर फिर से जम्मू चली गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता लतीफ निवासी गांव सलोह पंचायत जसौरगढ़ के बयान पर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के पति ने बताया कि इससे पहले भी उसकी पत्नी नसीर मुहम्मद निवासी गांव पमूंड डाकघर राजबाग तहसील कठुआ के पास रहने के लिए चली गई थी।

जिसे बाद में उसने पुलिस की सहायता से वापस घर लाया था। लेकिन कुछ दिन उसके घर बिताने के बाद हाल ही में दस दिन पहले वह फिर से घर से लापता हो गई है। नकरोड़ चौकी के प्रभारी ने बताया कि यह शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें